विद्यालय पत्रिका
पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, डिमापुर की पत्रिका “दर्पण” बच्चों, माता-पिता, विद्यालय से संबंधित समुदाय के लिए प्रकाशित होती है। किसी भी विद्यालय की पत्रिका उस विद्यालय का दर्पण होती है। उसी से विद्यालय की सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ साहित्यिक रुचि का भी पता चलता है। विद्यालय की पत्रिका दर्पण इस बात का प्रमाण है कि यहाँ विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्रीय विद्यालय रंगापहाड़ परिवार प्रतिबद्ध है।